व्यापार

वित्तमंत्री की अध्यक्षता में होगी 36वीं जीएसटी काउंसिल की बैठक

Posted on

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में 36वीं जीएसटी काउंसिल की बैठक होगी । ई-वाहनों को बढ़ावा देने को केंद्र ने जीएसटी की दर को 12 प्रतिशत से घटाकर पांच प्रतिशत करने की सिफारिश की है।वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में जीएसटी काउंसिल की 36वीं बैठक आज होगी।इस बैठक को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये संबोधित करेंगी।इस बैठक में ई-वाहनों पर कर में कमी के प्रस्ताव पर निर्णय किया जा सकता है। परिषद की 36वीं बैठक में सौर ऊर्जा उत्पादक प्रणालियों एवं विंड टर्बाइन परियोजनाओं पर जीएसटी लगाए जाने के बाबत उनमें वस्तुओं और सेवाओं के मूल्यांकन के विषय में भी फैसला किया जाएगा।ई-वाहनों को बढ़ावा देने को केंद्र ने जीएसटी की दर को 12 प्रतिशत से घटाकर पांच प्रतिशत करने की सिफारिश की है। इस बैठक में बैटरी से चलने वाली कार और स्कूटर में जीएसटी की दर में कटौती की जा सकती है। ई-वाहनों की घरेलू स्तर पर मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने को केंद्र ने जीएसटी दर को 12 प्रतिशत से घटाकर पांच प्रतिशत करने की सिफारिश की है. यदि ऐसा होता है तो देश में इलेक्ट्रिक वाहनों के दाम कम हो जाएंगे.

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO