पंजाब

गुरप्रीत सिंह गोगी ने पंजाब लघु उद्योग और निर्यात निगम के चेयरमैन का पद संभाला

Posted on

चंडीगढ़ – श्री गोगी ने आज पंजाब लघु उद्योग और निर्यात निगम (पी.एस.आई.ई.सी.) का पद संभाल लिया। उन्होंने राज्य के उद्योग और वाणिज्य मंत्री श्री सुन्दर शाम अरोड़ा, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री भारत भूषण आशु, पूर्व मंत्री श्री तेज प्रकाश सिंह और विधायक श्री गुरकीरत सिंह कोटली और आदि शख्सियतों की हाजिऱी में अपना पद संभाला।श्री गोगी ने पद संभालने के अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह और उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्री सुन्दर शाम अरोड़ा का नयी जि़म्मेदारी देने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि वह उद्योगपतियों की मुश्किलों को हल करने के लिए भरपूर कोशिशें करेंगे। वह राज्य में उद्योगीकरण को तेज करने के लिए पूरा ज़ोर लगाएंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब लघु उद्योग और निर्यात निगम का उद्योग स्थापित करने में विशेष भूमिका है क्योंकि इसके द्वारा नये उद्योगों के लिए ज़मीन मुहैया करवाई जाती है।श्री गोगी ने कहा कि पी.एस.आई.ई.सी. राज्य में उद्योगों की उन्नती के लिए अपनी रचनात्मक भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही निगम के समूह अधिकारियों की मीटिंग की जायेगी जिससे बाकी बचे हुए कार्यों को निपटाया जा सके। उन्होंने कहा कि उद्योगपतियों की मुश्किलों के हल के लिए एक समय-सारणी बनाई जायेगी।वर्णनयोग्य है कि पंजाब लघु उद्योग और निर्यात निगम के नव-नियुक्त चेयरमैन श्री गुरप्रीत सिंह गोगी इससे पहले जि़ला कांग्रेस समिति, लुधियाना के प्रधान के तौर पर कार्य कर चुके हैं। इस अवसर पर उद्योग और वाणिज्य विभाग के अधिकारी और नव -नियुक्त चेयरमैन के रिश्तेदार आदि उपस्थित थे।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO