संसार

बोरिस जॉन्सन होंगे ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री, कंजरवेटिव पार्टी के नेता चुने गए

Posted on

बोरिस जॉनसन कंजरवेटिव पार्टी के नेता और ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री चुन लिए गए हैं। उनकी पार्टी ने मंगलवार को यह घोषणा की। पूर्व विदेश मंत्री जॉनसन को 10 डाउनिंग स्ट्रीट की लड़ाई में 92,153 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी जेरेमी हंट को 46,656 वोट मिले।ब्रिटेन को बोरिस जॉनसन के रूप में अपना नया प्रधानमंत्री मिल गया है। लंदन के पूर्व मेयर जॉनसन आज कंजर्वेटिव पार्टी के नेता चुने गए। उन्हें 92,153 (66 प्रतिशत) वोट मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी जेरमी हंट को सिर्फ 46,656 वोट मिले। वो थेरेसा मे की जगह लेंगे। अभी कुछ दिनों तक थेरेसा मे कार्यवाहक प्रधानमंत्री बनी रहेंगी, वो बुधवार को हाउस ऑफ कॉमन्स में प्रधानमंत्री के प्रश्न सत्र को संबोधित करेंगी। उसके बाद थेरेसा मे बर्मिघम पैलेस जाकर महारानी एलिजाबेथ को अपना त्यागपत्र सौंपेंगी, तब जाकर महारानी नए चुने गए कंजरवेटिब पार्टी के नेता बोरिस जॉन्सन से मिलकर उन्हें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करेंगी।इस घोषणा का हर कोई इंतजार कर रहा था और घोषणा भी वही जिसकी पहले से आशा की जा रही थी। ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बोरिस जॉन्सन होंगे, ये घोषणा कंजरवेटिव पार्टी की ओर से की गई। बोरिस जॉन्सन ने अपनी शुरुआत अपने विरोधी जेरेमी हंट और वर्तमान प्रधानमंत्री थेरेसा मे को धन्यवाद कर दी।लंदन के पूर्व मेयर रहे बोरिस जॉन्सन इस पूरे चुनाव के दौरान सबसे आगे चल रहे थे, उनकी सबसे बड़ी चुनौती ब्रेक्जिट यानि ब्रिटेन को यूरोपियन यूनियन से बाहर निकालने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाना है।इसके ठीक बाद जॉन्सन को बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया, थेरेसा मे ने ट्वीट किया – कंजरवेटिव पार्टी का नेता चुने जाने पर बोरिस जॉन्सन को बधाई, अब हम सबको पूरे ब्रिटेन के लिए ब्रेक्जिट को लागू करने पर काम करना है ताकि जेरेमी कॉर्बिन को सत्ता से बाहर रखा जा सके । आपको मेरा पूरा समर्थन रहेगा.ब्रेक्जिट पर युरोपीय यूनियन के लिए मध्यस्थता कर रहे माइकल बर्नियर ने ट्वीट किया कि वो जॉन्सन के साथ काम करने के लिए उत्साहित हैं तो वहीं ईयू के अध्यक्ष जेन क्लाउड जंकर ने भी ऐसी ही भावना जाहिर की।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी जॉन्सन को ट्विटर पर बधाई दी, ट्रंप ने लिखा कि ब्रिटेन का नया प्रधानमंत्री बनने पर बोरिस जॉन्सन को बधाई.अभी कुछ दिनों तक थेरेसा मे कार्यवाहक प्रधानमंत्री बनी रहेंगी, वो मंगलवार को अंतिम कैबिनेट बैठक करेंगी और बुधवार को हाउस ऑफ कॉमन्स में प्रधानमंत्री के प्रश्न सत्र को संबोधित करेंगी । उसके बाद थेरेसा मे बर्मिघम पैलेस जाकर महारानी एलिजाबेथ को अपना त्यागपत्र सौंपेंगी, तब जाकर महारानी नए चुने गए कंजरवेटिब पार्टी के नेता बोरिस जॉन्सन से मिलकर उन्हें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करेंगी।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO