खेल
श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा लेंगे वनडे से संन्यास
श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के पहले मैच के बाद वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया है।श्रीलंका के अनुभवी तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के पहले मैच के बाद एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेंगे। श्रीलंका के कप्तान दिमुथ करुणरत्ने ने यह जानकारी दी। मलिंगा को श्रीलंका की 22 सदस्यीय टीम में जगह दी गई है। इस सीरीज के मुकाबले कोलंबो के आर.प्रेमदासा स्टेडियम में 26, 28 और 31 जुलाई को खेले जाएंगे।