पंजाब

सुखजिन्दर सिंह रंधावा द्वारा नव-नियुक्त कोऑपरेटिव इंस्पेक्टरों को सहकारी सोसायटियों को मज़बूत करने का न्योता

Posted on

किसानी को संकट में से निकालने के लिए नये इंस्पेक्टरों को सहकारिता लहर खड़ी करने के लिए प्रेरित किया

चंडीगढ़ – सहकारिता मंत्री स. सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने विभाग में नव-नियुक्त कोऑपरेटिव इंस्पेक्टरों को सहकारी सोसायटियों को मज़बूत करने का न्योता देते हुए सहकारिता लहर खड़ी करने के लिए प्रेरित किया। स. रंधावा आज ‘द पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ कोऑपरेटिव ट्रेनिंग’ द्वारा यहाँ सैक्टर 35 स्थित पंजाब म्युंसिपल भवन के ऑडीटोरियम में नव-नियुक्त इंस्पेक्टरों के साथ करवाई गई ‘अनुभव सांझ गोष्ठी’ के दौरान संबोधन कर रहे थे।सहकारिता मंत्री ने हाल ही में नये भर्ती हुए इंस्पेक्टरों से फील्ड में से ट्रेनिंग के दौरान हासिल हुई ज़मीनी हकीकतों की फीडबैक हासिल की। उन्होंने इंस्पेक्टरों के पास से घाटे वाली सहकारी सोसायटियों की स्थिति, सोसायटियों के काम-काज में पाई जाने वाली ख़ामियों और किसानों की समस्याओं और इनको दूर करने के लिए सुझाव पूछे गए जिस पर सभी इंस्पेक्टरों ने खुलकर अपने विचार साझा किये। उन्होंने कहा कि सहकारिता विभाग सीधे तौर पर गाँवों और किसानी के साथ जुड़ा है जो पंजाब की आर्थिकता की रीढ़ की हड्डी है। उन्होंने कहा कि किसानी को संकट से निकालने के लिए नव-नियुक्त इंस्पेक्टरों को अपनी प्रतिभा, लियाकत और जोश को प्रयोग में लाना चाहिए जिससे किसानी खुशहाल हो सके।स. रंधावा ने कहा कि सहकारी सोसायटियों को बहुउद्देश्यीय बनाने के लिए कहा जहाँ किसानों और गाँव वासियों की हर ज़रूरत पूरी हो। उन्होंने कहा कि सोसायटियों के खाली पड़े स्थानों पर पंप भी लगाए जा रहे हैं। महिला इंस्पेक्टरों द्वारा फील्ड ट्रेनिंग के दौरान हासिल हुए अनुभवों को साझा करते हुए जब बताया गया कि फील्ड में डराया जाता है कि यह विभाग महिलाओं के लिए नहीं है तो सहकारिता मंत्री स. रंधावा ने तुरंत कहा कि वह ख़ुद ऐसी जगह पर महिला इंस्पेक्टर को जॉइन करवाएंगे जहां उनको कोई दिक्कत न आए। अंत में उन सभी नये भर्ती इंस्पेक्टरों को विभाग में जॉइनिंग पर बधाई और स्वागत करते हुए कहा कि यह साल वैसे भी भाग्यशाली है जब हम श्री गुरु नानक देव जी का 550वां प्रकाश पर्व मना रहे हैं।इससे पहले सहकारी सभाओं के रजिस्ट्रार श्री विकास गर्ग ने सहकारिता मंत्री का इस बात का धन्यवाद किया कि वह ख़ुद नये भर्ती हुए अधिकारियों को प्रोत्साहन देने आए हैं। उन्होंने नये स्टाफ का विभाग में आने पर स्वागत करते हुए कहा कि यह विभाग सच्चे दिल से लोगों की सेवा करने वाला है। उन्होंने नये भर्ती स्टाफ को न्योता दिया कि कोई भी दिक्कत आती है या कोई नया कदम उठाना है तो वह किसी समय भी आकर मिल सकते हैं।
मिल्कफैड के एम.डी. श्री कमलदीप सिंह संघा जो किसी समय पर सहकारिता विभाग में अतिरिक्त रजिस्ट्रार रहे हैं, ने अपने तजुर्बे साझा करते हुए कहा कि यदि कोई पंजाब या किसानी की सेवा करनी चाहता है तो सहकारिता विभाग से बढिय़ा कोई मंच नहीं। उन्होंने कहा कि सहकारिता विभाग सबसे अधिक सामथ्र्यवान है जिसको पहचानने की ज़रूरत है। श्री संघा ने ईमानदारी के साथ काम करने की नसीहत देते हुए कहा कि इस विभाग में सिफऱ् काम बोलता है न कि चापलूसी या सिफ़ारिश। इस मौके पर नये स्टाफ की तरफ से पूछे गए सवालों के जवाब दिए गए।‘द पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ कोऑपरेटिव ट्रेनिंग’ के एम.डी. श्री मनजीत सिंह ने बताया कि सहकारिता विभाग द्वारा 150 नये इंस्पेक्टर भर्ती किये गए हैं जिनको 1 अप्रैल से 30 जून तक प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने कहा कि नये भर्ती हुए अधिकारियों को प्रशिक्षण में प्रैक्टिकल शिक्षा भी दी गई। एक महीना वह फील्ड ट्रेनिंग लेंगे जिसके बाद उनकी तैनाती होगी। मंच संचालन पंजाब कोऑपरेशन के संपादक श्री सतपाल सिंह घूम्मन ने किया।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO