शिमला

कलराज मिश्र का शिमला पहुंचने पर भव्य स्वागत

Posted on

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कलराज मिश्र का आज शिमला पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।कलराज मिश्र 22 जुलाई को सायं 4.15 बजे हिमाचल प्रदेश के 26वें राज्यपाल के रूप में शपथ लेंगे।मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर व उनकी धर्मपत्नी डॉ. साधना ठाकुर, नगर निगम की महापौर कुसुम सदरेट, मुख्य सचिव बी.के. अग्रवाल, पुलिस महानिदेशक एस.आर. मरडी, प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने राजभवन में उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कलराज मिश्र को बधाई देते हुए हिमाचल प्रदेश में उनका स्वागत किया। उन्होंने कलराज मिश्र को पहाड़ी टोपी और शॉल भेंट कर सम्मानित किया।इससे पूर्व, अनाडेल हैलीपेड पर शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज तथा शिमला के उपायुक्त अमित कश्यप, पुलिस अधीक्षक उमापति जमवाल तथा अन्यों ने कलराज मिश्र का स्वागत किया।इस अवसर पर, हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा, ‘‘राज्यपाल एक संवैधानिक प्रमुख है और कोशिश रहेगी कि संवैधानिक मर्यादाओं के विपरीत कार्य न हो और सदन भी ठीक ढंग से चले। सबके सहयोग के आधार पर इस सुंदर प्रदेश को और अधिक सुंदर कैसे बनाया जाए, इसकी कोशिश रहेगी।’’

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO