भारत
देश भर की नज़रें चंद्रयान-2 मिशन पर टिकी
चंद्रयान-2 के प्रक्षेपण की सारी तैयारियां पूरी, आज श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से दोपहर दो बजकर 43 मिनट पर होगा प्रक्षेपण। इसरो के अध्यक्ष एन सीवन ने कहा पूरी तरह से सफल रहेगा आज का प्रक्षेपण।देशभर की नज़रें चंद्रयान-2 मिशन पर टिकी हुई हैं । आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र से आज दोपहर दो बजकर 43 मिनट पर इसे जीएसएलवी-मार्क-3 रॉकेट से छोड़ा जाएगा। रविवार शाम से प्रक्षेपण की उल्टी गिनती जारी है। छह सौ चालीस टन भार ले जाने में सक्षम यह रॉकेट चंद्रयान-2 को पृथ्वी की वलयाकार कक्षा में लेकर जाएगा।चंद्रयान-2 के प्रक्षेपण की सारी तैयारियां पूरी, आज श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से दोपहर दो बजकर 43 मिनट पर होगा प्रक्षेपण, @isro के अध्यक्ष एन सीवन ने कहा पूरी तरह से सफल रहेगा पहले 15 जुलाई को चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण होना था, जिसे तकनीकी खामी के चलते टाल दिया गया था। भारत का बहुप्रतीक्षित चंद्रयान-2 मिशन आज अपनी उड़ान भरेगा। अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के अनुसार चंद्रयान-2, 23 दिन तक पृथ्वी की परिक्रमा करेगा । 48वें दिन यानी 7 सितम्बर को इसके चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने की आशा है। इससे पहले इस मिशन का पूर्वाभ्यास किया गया जो पूर्ण रूप से सफल रहा।