संसार

अल्‍पसंख्‍यक अधिकार कार्यकर्ता पर दर्ज नहीं होगा देशद्रोह का मामला, शेख हसीना ने नहीं दी इजाजत

Posted on

शेख हसीना ने अल्पसंख्यक अधिकार कार्यकर्ता प्रिया साहा के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज करने के सरकार के कदम को इजाजत नहीं दी है। प्रिया साहा ने अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप से कहा था कि उनके देश अल्पसंख्यक समुदाय को निशाना बनाया जा रहा है।बंगलादेश की प्रधानमंत्री शेख ह‍सीना ने निर्दे‍श दिया है कि अल्‍पसंख्‍यक अधिकार कार्यकर्ता प्रिया साहा के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया जाना चाहिए। दरअसल, महिला ने वॉशिंगटन में अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप से कहा था कि उनके देश बांग्लादेश में अल्पसंख्यक समुदाय को निशाना बनाया जा रहा है। प्रिया साहा 19 जुलाई को वाइट हाऊस में एक बैठक में शरीक हुई थीं। सड़क परिवहन मंत्री एवं सत्तारूढ़ अवामी लीग के महासचिव ओबैदुल कादिर ने जानकारी दी कि पीएम शेख हसीना ने साहा के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज करने के कदम को इजाजत नहीं दी है। इस बीच ढाका की दो अदालतों ने साहा के खिलाफ दायर देशद्रोह के मामलों को ख़ारिज कर दिया है। अदालतों ने कहा कि साहा के ख़िलाफ मामले दायर करने से पहले सरकार से इजाजत नहीं ली गई थी।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO