पंजाब

मोहन लाल सूद ने धर्मसोत की हाजिऱी में पंजाब अनुसूचित जाति भू विकास और वित्त निगम के चेयरमैन के तौर पर पद संभाला

Posted on

चंडीगढ़ – श्री मोहन लाल सूद ने आज पंजाब अनुसूचित जाति भू विकास और वित्त निगम के चेयरमैन के तौर पर पद संभाल लिया। उन्होंने अपना पद राज्य के सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक मंत्री स. साधु सिंह धर्मसोत की हाजिऱी में संभाला।सरकारी सेवा से बतौर एस.ई. सेवामुक्त होने के उपरांत लंबे समय से समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय श्री सूद ने पद संभालने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह और सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक मंत्री स. साधु सिंह धर्मसोत का बतौर चेयरमैन की जि़म्मेदारी देने के लिए धन्यवाद किया।श्री सूद ने नयी मिली जि़म्मेदारी को बखूबी निभाने के प्रति अपनी वचनबद्धता प्रकट करते हुए कहा कि वह अनुसूचित जाति से सम्बन्धित लोगों को सरकार की नीतियों/स्कीमों के अनुसार शैक्षिक, सामाजिक और आर्थिक स्तर पर ऊपर उठाने के लिए भरपूर यत्न करेंगे।इस अवसर पर सामाजिक न्याय विभाग, निगम के सीनियर अधिकारी और विभिन्न समाज सेवी संस्थाओं के मैंबर उपस्थित थे।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO