संसार
सेना ने ईरान के एक ड्रोन को मार गिराया है : ट्रंप
अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने कहा है कि उनकी सेना ने कल ईरान के एक ड्रोन को मार गिराया। यह ड्रोन होरमुज़ जलडमरू मध्य में अमरीकी नौसेना के एक पोत के करीब आ गया था। अमरीकी राष्ट्रपति ने कल व्हाइट हाउस में बताया कि उनके सैनिकों ने आत्मरक्षा में ईरान के खिलाफ यह कदम उठाया है। ईरान का यह ड्रोन अमरीकी पोत और सैनिकों की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकता था इसलिए इसे तुरंत मार गिराया गया।राष्ट्रपति ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय समुद्री क्षेत्र में तैनात अमरीकी पोतों के खिलाफ ईरान उकसाने वाली कई कार्रवाई करता रहा है