संसार

परमाणु समझौते को बचाने के पूरे प्रयास करें यूरोपीय देश: ईरान

Posted on

ईरान के राष्‍ट्रपति हसन रूहानी ने यूरोपीय देशों से कहा है कि वे 2015 के परमाणु समझौते को बचाने के पूरे प्रयास करें। यह बात उन्‍होंने फ्रांस के राष्‍ट्रपति एमानुएल मैक्रों से फोन पर बातचीत के दौरान कही। राष्‍ट्रपति रूहानी ने मैक्रों से कहा कि यूरोप को ईरान के वाजि़ब हितों को समझने का प्रयास करना चाहिए। अमरीका ने ईरान के खिलाफ आर्थिक प्रतिबंधों का जो युद्ध छेड़ रखा है वह बंद होना चाहिए। रूहानी ने कहा कि ईरान इस महत्‍वपूर्ण समझौते को बनाए रखने के लिए सभी विकल्‍प खुले रखे है। उन्‍होंने चेतावनी दी कि यदि इस अवसर का लाभ न उठाया गया तो ईरान समझौते में दी गई कुछ और शर्तों से हट सकता है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO