भारत

चन्नी द्वारा केंद्र को श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के जश्नों के लिए 100 करोड़ रुपए देने की अपील

Posted on

पंजाब के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी ने केंद्रीय पर्यटन एवं सांस्कृतिक मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल के साथ की मुलाकात

नई दिल्ली – पंजाब के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले संबंधी मंत्री श्री चरनजीत सिंह चन्नी ने केंद्रीय पर्यटन एवं सांस्कृतिक मंत्री श्री प्रह्लाद सिंह पटेल को श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के समागमों के लिए 100 करोड़ रुपए देने की अपील की। इन समारोहों में दुनिया के विभिन्न देशों के श्रद्धालु शिरकत करने जा रहे हैं।श्री चन्नी, जिन्होंने आज श्री पटेल के साथ उनके ट्रांसपोर्ट भवन नयी दिल्ली में स्थित कार्यालय में मुलाकात की, ने कहा कि भारत और विदेशों में बसे गुरू नानक नाम लेवा श्रद्धालु और गुरू नानक देव जी के फलसफे को सत्कार देने वाले लोग इन समागमों का हिस्सा बनने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने कहा कि इसके मद्देनजऱ केंद्र सरकार को पहल के आधार पर फंड रिलीज करने चाहिए जिससे समय अनुसार इन समागमों सम्बन्धी तैयारियाँ पूरी की जा सकें। श्री चन्नी ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली राज्य सरकार द्वारा करवाए जाने वाले इन समारोहों में शामिल होने के लिए श्री पटेल को न्योता भी दिया।पंजाब के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले संबंधी मंत्री ने पंजाब के डेरा बाबा नानक और बटाला शहर को विरासती शहर घोषित करने की माँग भी रखी क्योंकि इन शहरों में श्री गुरु नानक देव जी ने अपने जीवन का काफ़ी समय गुज़ारा है और इसलिए सुलतानपुर लोधी और श्री करतारपुर साहिब की तरह ही ये शहर लोगों के सत्कार के पात्र हैं। उन्होंने इन दोनों ऐतिहासिक पक्ष से महत्तवपूर्ण शहरों को विकसित करने के लिए 400 करोड़ रुपए की माँग भी की।श्री चन्नी ने सुझाया कि समागमों को सुंदर और संजीदा ढंग से मनाने के लिए केंद्रीय साहित्य अकादमी राज्य सरकार के साथ मिलकर अपना योगदान दे ताकि गुरू जी के सांसारिक भाईचारे, सहनशीलता और करूणा के संदेश को विश्व के कोने-कोने में फैलाया जा सके।
श्री पटेल ने बताया कि गुरू जी की शिक्षाओं को भारत की अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में अनुवाद करने का काम नेशनल बुक ट्रस्ट द्वारा पहले ही प्रक्रिया अधीन है। केंद्रीय मंत्री ने श्री चन्नी को केंद्र की ओर से हर किस्म के सहयोग का भरोसा दिलाया और प्रस्तावों को पहल के आधार पर विचारने की बात कही।इस मीटिंग में प्रमुख सचिव पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले पंजाब श्री विकास प्रताप, विशेष सचिव -कम -डायरैक्टर पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले श्री मलविन्दर सिंह जग्गी, केंद्रीय सचिव पर्यटन श्री योगिन्दर त्रिपाठी, डायरैक्टर जनरल पर्यटन मीनाक्षी शर्मा और संयुक्त सचिव पर्यटन श्री सुमन बिल्ला द्वारा भी शिरकत की गई।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO