व्यापार

विजीलैंस द्वारा स्वास्थ्य विभाग का क्लर्क रिश्वत लेता रंगे हाथों काबू

Posted on

चंडीगढ़ – विजीलैंस ब्यूरो पंजाब द्वारा सिविल सर्जन कार्यालय गुरदासपुर में तैनात एक क्लर्क को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया गया।सिविल सर्जन कार्यालय गुरदासपुर में तैनात विजय कुमार को शिकायतकर्ता बचित्तर सिंह, निवासी गाँव चौधरीवाल, जि़ला गुरदासपुर की शिकायत पर विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू किया गया है। शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो को अपनी शिकायत में बताया कि उक्त क्लर्क द्वारा उसकी भतीजी के जन्म सर्टिफिकेट पर जन्म तारीख़ को ठीक करने के बदले 8000 रुपए रिश्वत की माँग की गई है और सौदा 7,000 रुपए में तय हुआ है।विजीलैंस द्वारा पड़ताल के उपरांत उक्त क्लर्क को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में 7000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया गया और भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के थाना अमृतसर में मुकदमा दर्ज करके अगली कार्यवाही आरंभ कर दी गई है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO