संसार
अमेरिका ट्रंप के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव गिरा
डेमोक्रेट सांसदों के खिलाफ टिप्पणी पर अमेरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ अमेरीकी प्रतिनिधि सभा में लाए महाभियोग के प्रस्ताव को किया खारिज। सदन ने 95 के मुकाबला 332 मतों से प्रस्ताव को किया खारिज।अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने कल राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ तुरंत लाए जाने वाले महाभियोग प्रस्ताव पर विचार करने के खिलाफ मतदान किया। प्रतिनिधि सभा ने 95 के खिलाफ 332 मत से प्रस्ताव को खारिज किया।डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रतिनिधि अल ग्रीन ने इस प्रस्ताव को ट्रंप की हाल में विपक्षी महिला सांसदों पर की गई टिप्पणी के बाद लाया था लेकिन प्रतिनिधि सभा में ये प्रस्ताव गिर गया। ग्रीन ने इससे पहले दो बार महाभियोग प्रस्ताव लाने की कोशिश की थी लेकिन वो नाकाम हुए थे।बुधवार को पहली बार प्रतिनिधि सभा ने साल के शुरू में डेमोक्रेट सांसदों के बहुमत मिलने के बाद पहली बार ट्रंप के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाया।