संसार
मुंबई हमले का मास्टरमाइंड हाफिज सईद लाहौर में गिरफ्तार
मुंबई आतंकवादी हमले का मास्टरमाइंड और जमात-उद-दावा सरगना हाफिज सईद को पाकिस्तान के आतंकवाद रोधी विभाग ने लाहौर से किया गिरफ्तार।वैश्विक आतंकवादी, खतरनाक आतंकवादी संगठन का सरगना और मुंबई हमलों का मास्टर माइंड हाफिज सईद को पाकिस्तान में गिरफ्तार कर लिया गया है। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार पंजाब की आतंक रोधी विभाग ने हाफिज सईद को लाहौर से गिरफ्तार किया.वह लाहौर से गुजरांवाला जा रहा था.गिरफ्तारी के बाद हाफिज सईद को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पहले भी हाफिज सईद गिरफ्तार किया जा चुका है हालांकि बाद में उसे रिहा कर दिया गया था।