पंजाब
श्री गुरू नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व मनाने सम्बन्धी कैबिनेट मंत्रियों रंधावा और चन्नी द्वारा सिख विद्वानों के साथ मीटिंग
पंजाब सरकार द्वारा पंथक परम्पराओं के अनुसार ही 550वें प्रकाश पर्व समारोह करवाए जाएंगे-चन्नी
चंडीगढ़ – पंजाब सरकार द्वारा श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को मनाने के लिए प्रसिद्ध सिख विद्वानों को सुझाव देने के लिए न्योता दिया गया था। जिसके अंतर्गत पंजाब भवन में पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्रियों स. सुखजिन्दर सिंह रंधावा और स. चरनजीत सिंह चन्नी ने सिख विद्वानों के साथ मीटिंग की। इस मीटिंग में सिख विद्वानों और बुद्धिजीवियों डा. प्रिथीपाल सिंह कपूर, डा. एस.पी सिंह पूर्व उप कुलपति गुर नानक देव यूनिवर्सिटी, अमृतसर, स. हरचरन सिंह पूर्व मुख्य सचिव शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, अमृतसर, डा. स्वराजबीर संपादक पंजाबी ट्रिब्यून, स. जतिन्दरबीर सिंह रंधावा पूर्व आई.ए.एस के अलावा गुरू नानक देव यूनिवर्सिटी के उप कुलपति का नुमायंदा शामिल हुआ।मीटिंग के दौरन सभी विद्वानों ने 550वें प्रकाश पर्व को मनाने के लिए अपने कीमती सुझाव दिए। सिख विद्वानों ने कहा कि सरकार द्वारा मनाए जा रहे समारोह में हरेक नानक नाम लेवा को हिस्सा बनाया जाये। जिस संबंधी उन्होंने कहा कि दुनिया के किसी भी कोने में बसे हुए श्री गुरु नानक साहिब के साथ जुड़ी हुई हरेक संस्था को इन समारोहों के साथ जोड़ा जाये।इस मीटिंग के उपरांत जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री स. सुखजिन्दर सिंह रंधावा और स. चरनजीत सिंह चन्नी ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व समारोह पूर्ण पंथक परम्पराओं के अनुसार मनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मीटिंग के दौरान सिख विद्वानों द्वारा बहुत से और भी सुझाव दिए गए हैं, जिनके बारे अधिकारियों को हिदायत की गई है कि इस संबंधी विस्तृत रिपोर्ट पेश की जाये। उन्होंने बताया कि इस रिपोर्ट पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के साथ विचार करके विभिन्न प्रोजेक्टों को अमली जामा पहनाया जायेगा।इस मीटिंग में अन्यों के अलावा सांस्कृतिक मामलों के विभाग के प्रमुख सचिव विकास प्रताप सिंह, डायरैक्टर मालविन्दर सिंह जग्गी, डिप्टी डायरैक्टर पर्यटन विभाग संजीव कुमार, गुरदर्शन सिंह बाहिया और भगवंतपाल सिंह सच्चर भी मौजूद थे।