संसार

अमेरिकी सदन ने की ट्रंप की नस्लवादी टिप्पणी की निंदा

Posted on

अमेरिकी सदन ने महिला सांसदों के खिलाफ ‘नस्लवादी’ टिप्पणी के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ट्वीट की कि निंदा, ट्रंप ने अपने ट्वीट का बचाव करते हुए कहा कि वे नस्लवादी नहीं।अमरीका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के चार महिला सांसदों पर किए गए ट्विटर हमले की व्यापक आलोचना हो रही है, लोग उन्हें नस्लवादी कह रहे हैं. जिसके बाद राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने ज़ोर देकर कहा है कि वह नस्लवादी नहीं हैं।अपनी आलोचना का जवाब देते हुए ट्रंप ने ट्वीट किया, “वे ट्वीट नस्लवादी नहीं थे. मैं नस्लवादी नहीं हूं.” उनका ये बयान तब आया है, जब अमरीका की प्रतिनिधि सभा में उनकी टिप्पणियों की निंदा करने के लिए एक सांकेतिक प्रस्ताव लाए जाने की तैयारी की जा रही है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO