पंजाब

श्री गुरू नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित मार्कफैड अपनी हर इकाई में 550 वृक्ष लगाएगा

Posted on

प्रशासनिक निर्देशक वरुण रूज़म द्वारा एग्रो केमिकल प्लांट में पौधे लगा कर किया मुहिम का आगाज़

चंडीगढ – मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के स्वपनमई प्रोजैक्ट को आगे बढ़ाते हुए सहकारिता मंत्री स. सुखजिन्दर सिंह रंधावा के निर्देशों के अंतर्गत मार्कफैड द्वारा पंजाब के वातावरण को और शुद्ध बनाने में अपना योगदान डालने के लिए पौधे लगाने की मुहिम आरंभ कर दी है। मार्कफैड द्वारा श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित अपनी हर इकाई में 550 पौधे लगाने का फ़ैसला किया गया है जिसकी शुरुआत आज मार्कफैड के प्रशासनिक निर्देशक श्री वरुण रूज़म द्वारा एग्रो केमिकल प्लांट मोहाली में लगा कर की गई।श्री रूज़म ने बताया कि मार्कफैड के चेयरमैन स. अमरजीत सिंह समरा द्वारा गत दिवस समूह जिला अधिकारियों और जनरल मैनेजरों की मीटिंग में हर अधिकारी को 31 जुलाई, 2019 तक पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया। उन्होंने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित यह मुहिम जहाँ वातावरण की शुद्धि में अपना योगदान डालेगी वहीं मार्कफैड्ड के कारख़ानों, गोदामों और शाखा कार्यालयों में फलदार पौधे लगाए जाएंगे।इस अवसर पर मार्कफैड के अतिरिक्त प्रशासनिक निर्देशक श्री बाल मुकन्द शर्मा, सीनियर मैनेजर श्री एम.पी.एस. बराड़, उच्च लेखा अधिकारी श्रीमती दमनप्रीत कौर, सुपरीटेंडैंट श्री सरबजीत सिंह बाजवा, प्लांट के डिप्टी जनरल मैनेजर समेत समूह अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO