भारत

मानहानि मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आज अदालत में पेशी

Posted on

भाजपा नेता राजीव बब्बर द्वारा मानहानि के मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज दिल्ली की एक अदालत में होंगे पेश। राजधानी में मतदाता सूची में से मतदाताओं के नाम हटाने को लेकर केजरीवाल के बयान को लेकर दायर की गई थी शिकायत।दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज दिल्ली के पटियाला हाउस अदालत में मानहानि के मामले में पेश होंगे। राजीव बब्बर ने ये मामला दिल्ली भाजपा की तरफ से दायर किया था। अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर आरोप लगाया था कि भाजपा ने दिल्ली में मतदाता सूची से जाति विशेष के मतदाताओं के नाम काटवा दिए थे।राजीव बब्बर ने अरविंद केजरीवाल के अलावा राज्य सभा सदस्य सुशील कुमार गुप्ता, विधायक मनोज कुमार और आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता आतिशी के खिलाफ मतदाता सूची से नाम कटवाने को लेकर भाजपा की छवि खराब करने का आरोप लगाया था।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO