खेल

केन विलियमसन ने वर्ल्ड कप में रचा इतिहास, बने दुनिया के पहले कप्तान

Posted on

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने वर्ल्ड कप का एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। केन विलियमसन ने इंग्लैंड के खिलाफ लंदन के लॉर्ड्स में खेले जा रहे वर्ल्ड कप 2019 के फाइनल में पहला रन बनाते ही दुनिया के सभी कप्तानों को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने वर्ल्ड कप खेला है। दरअसल, केन विलियमसन एक वर्ल्ड कप में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। केन विलियमसन ने वर्ल्ड कप 2019 में इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में पहला रन बनाते ही अपने रनों की संख्या 548 से 549 कर ली, जो कि वर्ल्ड कप की किसी भी टीम के कप्तान द्वारा बनाए गए सबसे ज्यादा रन हैं।केन विलियमसन से पहले ये वर्ल्ड रिकॉर्ड महेला जयवर्धने के नाम था। महेला जयवर्धने ने साल 2007 में वेस्टइंडीज में खेले गए 9वें वर्ल्ड कप में श्रीलंकाई टीम के लिए बतौर कप्तान 548 रन बनाए थे। लेकिन, केन विलियमसन ने अब इस विश्व रिकॉर्ड को अपने बल्ले से धराशायी कर दिया है और नया इतिहास रचा है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO