पंजाब

श्री आनंदपुर साहिब संसदीय क्षेत्र का धार्मिक और साहसिक पर्यटन हब के रूप में किया जाएगा विकास

Posted on

चंडीगढ़- संसदीय क्षेत्र श्री आनंदपुर साहिब धार्मिक, ऐतिहासिक और साहसिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होने के लिए पूरी तरह तैयार है।इस उद्देश्य के लिए शुक्रवार को चंडीगढ़ में एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई जिसमें पंजाब विधानसभा के स्पीकर राणा के.पी सिंह, पंजाब सरकार में पर्यटन, सांस्कृति और तकनीकी शिक्षा मंत्री, चरणजीत सिंह चन्नी और स्थानीय सांसद मनीष तिवारी सहित कई सीनीअर अधिकारी उपस्थित थे ।इस संबंधी जानकारी देते हुये सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि संसदीय क्षेत्र श्री आनंदपुर साहिब को खालसा की जन्मभूमि होने का गौरव प्राप्त है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि पवित्र स्थान चमकौर साहिब, जहां दो बड़े साहिबजादों ने सशक्त मुगल सेना से लड़ते हुये अपना जीवन कुर्बान कर दिया, भी इसी संसदीय क्षेत्र में पड़ता है।इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि शहीद-ए-आज़म भगत सिंह का पैतृक स्थान खटकड़ कलां, जिला नवांशहर भी इसी संसदीय क्षेत्र में आता है।श्री तिवाड़ी ने कहा कि पंजाब सरकार केंद्र सरकार के सहयोग से पहले से ही एक धार्मिक पर्यटन सर्किट विकसित कर रही है जिसके द्वारा अमृतसर, आनंदपुर साहिब, फतेहगढ़ साहिब और अन्य पवित्र और ऐतिहासिक स्थानों को जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा ‘सर्किट को विकसित करने की काम शुरू हो चुका है’। उन्होंने कहा कि शुक्रवार की बैठक यह सुनिश्चित करने के लिए आयोजित की गई थी कि काम में तेजी लाई जाए और राज्य या केंद्र सरकारों के स्तर पर जो कुछ भी काम किया जाना है, उससे पहल के आधार पर किया जाए।श्री तिवाड़ी ने कहा कि रोपड़ में धार्मिक और ऐतिहासिक पर्यटन के अलावा वाटर स्पोर्टस की बहुत क्षमता है और उन्होंने पहले ही विशेषज्ञों से सलाह लेकर संभावनाएं तलाशनी शुरू कर दी हैं। उन्होंने उम्मीद जतायी किया कि श्री आनंदपुर साहिब बहुत जल्द धार्मिक पर्यटकों और साहसिक पर्यटकों के लिए प्रमुख पर्यटन हब साबित होगा।सांसद श्री तिवाड़ी ने स्पीकर राणा के.पी सिंह और मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के साथ-साथ उन सरकारी अधिकारियों के प्रति भी आभार व्यक्त किया जिन्होंने इस प्रोजैक्ट को प्राथमिकता दी है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO