पंजाब

सरकारी स्कूलों में उचित बुनियादी ढांचे से विद्यार्थियों की बढ़ेगी संख्या-सिंगला

Posted on

स्कूलों के लिए कम्पोजि़ट ग्रांट के तौर पर 46.30 करोड़ रुपए जारी चंडीगढ़ – सरकारी स्कूलों में उचित बुनियादी ढांचे से दाखि़ला लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या बढऩे का दावा करते हुए पंजाब के शिक्षा मंत्री श्री विजय इंदर सिंगला ने बताया कि 18,522 सरकारी स्कूलों को कम्पोजि़ट ग्रांट के तौर पर 46.30 करोड़ रुपए जारी किये गए हैं। समग्र शिक्षा अभियान के अधीन वर्ष 2019-20 के लिए राज्य के सभी प्राथमिक, माध्यमिक, हाई और सीनियर सेकेंड्री सरकारी स्कूलों के लिए प्रति स्कूल 25,000 रुपए स्वीकृत किये गए हैं। यह ग्रांट बंद पड़े उपकरणों को तबदील करते हुए स्कूलों के बुनियादी ढांचे को मज़बूत करने, खेल सामग्री, खेलों/लैबोरेट्री का साजो-सामान, अध्यापन सामग्री आदि खर्चे के लिए है। इस ग्रांट का प्रयोग सालाना रख-रखाव और मौजूदा स्कूली इमारतों की मुरम्मत, शौचालय, पेयजल और बुनियानी ढांचे के संरक्षण जैसी अन्य सुविधाओं के लिए भी किया जा सकता है। श्री सिंगला ने कहा कि यह देखा गया है कि स्कूलों में शौचालयों की कमी इन स्कूलों में लड़कियों के दाखि़ले में कमी का कारण बनती है। अब उचित बुनियादी ढांचे और बढिय़ा स्कूली इमारतों के साथ-साथ शिक्षा के मानक में सुधार करने पर ज़्यादा ध्यान केंद्रित करने से इन स्कूलों में दाखि़ला लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या बढऩे की आशा है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO