भारत

असम में बाढ़ की स्थिति अब भी गंभीर, बचाव कार्य जारी

Posted on

असम में बाढ़ की स्थिति अब भी गंभीर, सेना और राष्‍ट्रीय आपदा मोचन बल राहत कार्यों में तैनात किया गया। नदियों के तटबंध टूटने के कारण कई नए इलाके बाढ़ग्रस्त हुए।असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। नदियों के तटबंध टूटने के कारण नए इलाके बाढ़ग्रस्त हो गये हैं। 17 जिलों में 4 लाख से अधिक लोग बाढ़ की चपेट में हैं। चिरांग जिले में राहत और बचाव कार्य के लिए सेना भेजी गई है। राष्‍ट्रीय और राज्‍य आपदा मोचन बलों को भी बाढ़ प्रभावित इलाकों में तैनात किया गया है।बाढ़ के कारण सड़कमार्ग बुरी तरह से क्षतिग्रस्‍त हो गये हैं। मुख्‍यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने सभी जिलों में चौबीसों घंटे निरन्‍तर काम करने के लिए नियंत्रण कक्ष स्‍थापित करने के निर्देश दिए हैं।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO