संसार

ब्रिटेन लेबर पार्टी पूरी तरह से ब्रेक्जिट के विरोध में उतरी

Posted on

पार्टी ने कहा है कि ब्रेक्जिट को लेकर ब्रिटेन में एक और जनमत संग्रह कराये जाने की जरूरत है ब्रिटेन की विपक्षी लेबर पार्टी अब पूरी तरह से ब्रेक्जिट के विरोध में उतर आयी है। पार्टी ने कहा है कि ब्रेक्जिट को लेकर ब्रिटेन में एक और जनमत संग्रह कराये जाने की जरूरत है। लेबर नेता जेरेमी कॉर्बिन ने कहा है कि वह ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री से देश में इस मामले में एक और जनमत संग्रह करवाने को कहेंगे क्योंकि वह 28 सदस्यों वाले आर्थिक समूह में बने रहने के अभियान को लेकर प्रतिबद्ध है। कॉर्बिन ने कहा कि उनके दल ने और ठोस ब्रेग्जिट विरोधी रुख अपनाने का फैसला किया है जिससे इस महीने के अंत में जब बोरिस जॉनसन या जेरेमी हंट में से कोई भी टेरेसा मे की जगह लेगा, तो उन्हें ब्रेग्जिट को लेकर कोई करार करने से रोका जा सके। कॉर्बिन ने लेबर पार्टी के कार्यकर्ताओं को लिखे ई-मेल में कहा कि जो भी नया प्रधानमंत्री बने उसमें यह भरोसा होना चाहिए कि वह जनमत संग्रह में जनता से मिली राय के आधार पर करार करे या न करे।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO