खेल

न्यूज़ीलैंड ने भारत को हराकर विश्व कप के फाइनल में बनाया स्थान

Posted on

न्यूज़ीलैंड ने विश्व कप के फाइनल में जगह बना ली है। सेमीफाइनल में न्यूज़ीलैंड ने भारत को 18 रन से हराकर लगातार दूसरी बार विश्व कप के खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया।240 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 49.3 ओवर में 221 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। भारत की शुरुआत बेहद खराब रही। रोहित शर्मा, विराट कोहली और के. एल. राहुल एक-एक रन बनाकर पहले 4 ओवर में पवेलियन लौट गए। दिनेश कार्तिक ने एक बार फिर निराश किया और 6 रन बनाकर हेनरी का तीसरा शिकार बने। 24 रन पर 4 विकेट गवां चुकी भारतीय पारी को रिषभ पंत और हार्दिक पांड्या ने संभाला और 5वें विकेट के लिए 47 रन जोड़े। पंत 32 रन बनाकर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में आउट हुए। हार्दिक ने भी 32 रन की पारी खेली।इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी और रविंद्र जडेजा ने संभल कर खेलते हुए पारी को आगे बढाया। जडेजा ने 39 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा करने में कामयाबी पाई। वो 77 रन बनाकर आउट हुए। दूसरे छोर पर धोनी ने छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। हालांकी 2 रन लेने के चक्कर में वो गप्तिल के सीधे थ्रो पर रन आउट हो गए। धोनी के रन आउट होते ही भारतीय टीम की जीत की उम्मीदें भी खत्म हो गई। अंतिम बल्लेबाज के रूप में चहल को आउट करके नीशम ने कीवी टीम को जीत दिला दी। इससे पहले न्यू्जीलैंड ने रिजर्व डे के दिन 46.1 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 211 रन से आगे खेलना शुरू किया। रवींद्र जडेजा ने रॉस टेलर को 74 रन पर रन आउट करके न्यूजीलैंड को छठा झटका दिया। टॉम लेथम 10 और मैट हैनरी 1 रन बनाकर भुवनेश्वर की गेंद पर आउट हुए। इस तरह निर्धारित 50 ओवर में न्यूजीलैंड की टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 239 रन बनाए।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO