भारत

गांधी जयंती से अपने-अपने संसदीय क्षेत्र में 150 किमी की पदयात्रा करेंगे भाजपा सांसद

Posted on

अब हर सांसद अपने-अपने संसदीय क्षेत्र में 150 किलोमीटर की पदयात्रा करेंगे. भाजपा संसदीय दल की बैठक में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी की जयंती से लेकर सरदार पटेल की जयंती तक ऐसा करने के निर्देश दिए हैं.महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष के मौके पर भाजपा ने बड़े कार्यक्रम का एलान किया है. भाजपा के संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर यानि गांधी जयंती से पटेल जयंती तक देशव्यापी कार्यक्रम आयोजित किए जाएं. पीएम मोदी ने कहा कि इस दौरान हर सांसद अपने संसदीय क्षेत्र में 150 किमी की पदयात्रा में शिरकत करेंगे. राज्यसभा के सांसदों को भी एक क्षेत्र में पदयात्रा की जिम्मेदारी दी जाएगी.इस पद यात्रा के दौरान भाजपा सांसद महात्मा गांधी के आदर्शों के साथ-साथ स्वछता, पर्यावरण, जल संचयन जैसे अहम विषयों पर जनता के बीच जागरूकता बढ़ाने का काम करेंगे.हर संसदीय क्षेत्र में 15-20 टीमों का गठन होगा और सभी बूथों तक पहुंचने का मकसद होगा. सांसदों की पदयात्रा के दौरान स्वतंत्रता आंदोलन और स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में भी लोगों को बताने को कहा गया. इस यात्रा में सांसदों के साथ विधायक, पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी शिरकत करेंगे.

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO