पंजाब

पंजाब सरकार व्यापक राहत नीति लाने सम्बन्धी कर रही है विचार-कांगड़

Posted on

चंडीगढ़ – प्राकृतिक आपदाओं और दुर्घटनाओं से प्रभावित लोगों को समयबद्ध और उपयुक्त सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से पंजाब सरकार व्यापक राहत नीति लाने सम्बन्धी विचार कर रही है। यह जानकारी राजस्व, पुनर्वास और आपदा प्रबंधन मंत्री, पंजाब श्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ ने दी।मंत्री ने बताया कि पंजाब के वित्त मंत्री के नेतृत्व अधीन कैबिनेट सब-कमेटी बनाई गई है, जिसमें उनके अलावा कैबिनेट मंत्री स. साधु सिंह धर्मसोत और स. तृप्त रजिन्दर सिंह बाजवा मैंबर हैं। यह कमेटी बुद्धवार को मीटिंग करके व्यापक राहत नीति लाने सम्बन्धी संभावनाएं तलाशेगी जिसमें सभी प्राकृतिक आपदाओं और दुर्घटनाओं से पीडि़त लोगों को कवर किया जायेगा।इस विषय पर विभाग के अधिकारियों के साथ की गई मीटिंग के बाद श्री कांगड़ ने कहा कि मौजूदा संदर्भ में दंगे, सडक़/रेल हादसे, प्राकृतिक आपदाओं आदि किस्म की दुर्घटनाओं के पीडि़तों/आश्रितों को राहत प्रदान की जाती है। विभिन्न विभाग अपनी विभागीय नीतियों के अनुसार इसकी सुविधा प्रदान करते हैं। कई बार कागज़ी कार्यवाही/पड़ताल पूरी करते हुए सहायता राशि जारी करने में देरी हो जाती है। इसलिए ऐसी व्यापक राहत नीति लाने का फ़ैसला किया गया है जो हरेक तरह की आपदाओं/दुर्घटनाओं के पीडि़तों को समय पर उपयुक्त राहत प्रदान करेगी।उन्होंने बताया कि नीति की रूप-रेखा जैसे किस तरह के हादसों/आपदाओं को कवर किया जायेगा और नीति को कैसे लागू करना है, सम्बन्धित कैबिनेट सब-कमेटी द्वारा विचार-विमर्श किया जायेगा और इसके बाद नीति का नक्शा तैयार करने का काम किया जायेगा।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO