भारत

यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुई बस दुर्घटना में 29 की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख

Posted on

नई दिल्‍ली – उत्‍तर प्रदेश के आगरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर लखनऊ से दिल्ली जा रही राज्य सड़क परिवहन निगम की जनरथ सेवा की बस की दुर्घटना में 29 लोगों की मौत के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक ने दुख प्रकट किया है। सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने इस मामले में लापरवाही को तत्काल उजाकर करने का भी निर्देश दिया है।राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने भी इस दर्दनाक घटना पर दुख प्रकट किया है। उन्‍होंने कहा, ‘आगरा, उत्तर प्रदेश में यमुना एक्सप्रेस वे पर हुई बस दुर्घटना के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ है। राज्य सरकार प्रभावित लोगों की मदद के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएँ। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बस दुर्घटना की खबर सुनकर बेहद दुख हुआ। ईश्‍वर इस दुख की घड़ी में इस दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिवार को हिम्‍मत दे। मैं ईश्‍वर से दुआ करता हूं कि इस हादसे में घायल हुए लोग जल्‍द से जल्‍द ठीक हो जाएं। राज्‍य सरकार और स्‍थानीय प्रशासन हर संभव मदद पीडि़तों को उपलब्‍ध करा रहा है।वहीं, गृहमंत्री अमित शाह ने आगरा में हुए हादसे पर ट्वीट कर कहा, ‘यमुना एक्सप्रेस वे, आगरा में हुई सड़क दुर्घटना बहुत ही दुखद है। इस दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र ही स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।भारतीय जनता पार्टी का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि इस दुर्भाग्‍यपूर्ण घटना में जानमाल को हुए नुक्‍सान के बारे में सुनकर मुझे बहुत दुख पहुंचा है। इस हादसे में जान गंवाने वाले शोक संतप्‍त परिवारों के प्रति संवेदना व्‍यक्‍त करता हूं। इसके साथ ही हादसे में घायल हुए लोगों को जल्‍द स्‍वस्‍थ होने की कामना करता हूं।बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे की 24 घंटा में रिपोर्ट तलब की है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO