पंजाब

पंजाब सावन बंपर -2019 के विजेताओं का ऐलान

Posted on

राखी बंपर की टिकटें भी जल्द जारी होंगी
चंडीगढ़ – पंजाब सरकार के लॉटरी विभाग ने आज पंजाब सावन बंपर -2019 के विजेताओं का ऐलान कर दिया है। सावन बंपर का ड्रा लुधियाना में निकाला गया। पहले दो विजेताओं को डेढ़ -डेढ़ करोड़ रुपए मिलेंगे। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि डेढ़ -डेढ़ करोड़ रुपए के पहले दो इनाम टिकट नंबर ए-316460 और बी-331362 के नाम रहा है। जबकि 10 लाख रुपए के दूसरे पाँच इनाम टिकट नंबर ए-036353, बी-658192, बी-212798, बी-587653 और ए-705832 को मिलेंगे। उन्होंने बताया कि ढाई लाख रुपए के तीसरे 20 इनाम टिकट नंबर 619857, 597078, 361054, 956774, 120991, 816054, 195383, 883910, 611843 और 250904 के धारकों को दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सावन बंपर-2019 के नतीजों की सटीक और सही जानकारी के लिए पंजाब लॉटरी विभाग की वैबसाईट चैक कर ली जाये। प्रवक्ता ने आगे जानकारी देते हुए कहा कि पंजाब बंपर लॉटरी की लोकप्रियता के मद्देनजऱ बहुत जल्द ही राखी बंपर-2019 भी जारी किया जायेगा जिसकी टिकटें कुछ समय बाद बाज़ार में मिलनी शुरू हो जाएंगी। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार के लॉटरी विभाग द्वारा चलाई जा रही बंपर लॉटरी पूरे देश में ऐसी एकमात्र लॉटरी है जिसका पहला इनाम गारंटी के साथ बिकी हुई टिकटों में से ही जनता को दिया जाता है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO