संसार
ईरान-अमेरिका के बीच तनाव, राष्ट्रपति ट्रम्प ने ईरान को दी चेतावनी
इरान द्वारा यूरेनियम संवर्धन की सीमा बढ़ाए जाने के बाद ईरान और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ा, ट्रम्प ने ईरान को दी चेतावनी।ईरान राष्ट्रपति रुहानी के क़रीबी माने जाने वाले अली अकबर ने यह चेतावनी दी कि ईरान 2015 में हुए समझौते में तय संवर्धित यूरेनियम की मात्रा से ज्यादा यूरेनियम एकत्र कर लेगा। 2015 के समझौते का लक्ष्य ईरान को परमाणु हथियार बनाने की क्षमता हासिल करने से रोकना था। ईरान ने अमेरिका और यूरोपियन देशों पर समझौते के उल्लंघन का आरोप लगाया है।