जम्मू और कश्मीर

टाईगर हिल्स पर फिर फहरा तिरंगा

Posted on

कारगिल युद्ध के दौरान टाईगर हिल्स और पाईंट 4875 पर भारतीय सेना की ऐतिहासिक विजय की 20वीं वर्षगांठ पर सेना ने इन चोटियों पर फिर फहराया तिरंगा, शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा और अन्य शूरवीरों को किया गया सलाम इस वर्ष देश कारगिल विजय़ की 20वीं वर्षगांठ मना रहा है. इस युद्ध सैन्य इतिहास का सबसे भयंकर युद्ध माना जाता है . भारतीय सेना ने अद्भुत शौर्य, पराक्रम और बलिदान के साथ इस विजय को हासिल किया था . इसी विजय को एक बार फिर याद करने के लिए सेना की 13 जम्मू काश्मीर रायफल्स और 18 ग्रेनेडियर्स ने टाईगर हिल्स और पाईंट 4875 चोटियों पर फिर से रविवार को तिरंगा फहराया और इस ऐतिहासिक विजय के शहीदों को सलाम किया. पांईट 4875 का नाम बदल कर बत्रा हिल्स कर दिया गया है . यह परमवीर चक्र विजेता कैप्टन विक्रम बत्रा के अद्भुत शौर्य और बलिदान को देश का सम्मान है

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO