भारत

जयपुर को यूनेस्को ने विश्व धरोहर का शहर घोषित किया

Posted on

वास्तुकला की शानदार विरासत और जीवंत संस्कृति के लिए मशहूर प्राचीन शहर जयपुर ने यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल सूची में जगह बना ली है.

यूनेस्को ने ट्वीट किया, ‘‘भारत के राजस्थान में जयपुर शहर को यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थल के तौर पर चिन्हित किया गया.’’ बाकू में 30 जून से 10 जुलाई तक यूनेस्को की विश्व धरोहर कमेटी के 43 वें सत्र के बाद इसकी घोषणा की गई. इस बैठक में विश्व विरासत सूची में जयपुर शहर का नाम शामिल करने पर विमर्श हुआ. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जयपुर को विश्व धरोहर की सूची में शामिल होने पर खुशी व्यक्त की.

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO