भारत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वाराणसी दौरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर हैं। वहां पीएम मोदी ने भाजपा के सदस्यता अभियान की शुरूआत की। पीएम मोदी ने लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा का अनावरण किया।पर्यावरण संतुलन के लिए यूपी सरकार ने पूरे प्रदेश में 22 करोड़ वृक्ष लगाने का फैसला लिया है। जिसमे करीब साढ़े 27 लाख पौधे अकेले वाराणसी में लगाये जायेंगे। 60 किलोमीटर लंबे पंचक्रोशी मार्ग पर भी एक लाख 27 हज़ार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इस क्रम में पंचक्रोशी मार्ग पर आनंद कानन के रूप में विकसित किये जा रहे एक नवग्रह वाटिका में पीपल का पौधा लगाकर पीएम सघन वृक्षारोपण अभियान का श्रीगणेश किया।