खेल

शोएब मलिक ने वनडे क्रिकेट से लिया संन्यास

Posted on

पाकिस्तान के दिग्‍गज क्रिकेटर शोएब मलिक ने एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। मलिक ने शुक्रवार को बांग्लादेश के खिलाफ जीत हासिल करने के बाद यह घोषणा की। आईसीसी विश्व कप-2019 के अपने अंतिम मैच में पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को 94 रनों से हराया। इस घोषणा के साथ ही अनुभवी पाक बल्लेबाज शोएब मलिक का भी 20 वर्ष लंबा वनडे क्रिकेट करियर खत्म हो गया है। मलिक ने विश्व कप से पहले ही बताया था कि विश्व कप में पाक का अंतिम मुकाबला उनके करियर का आखिरी वनडे मुकाबला होगा, इसके बाद वह टी-20 पर फोकस करेंगे। मलिक को इस विश्व कप में सिर्फ तीन मैच खेलने का मौका मिला था। भारत के खिलाफ मैच उनके करियर का आखिरी वनडे साबित हुआ। शोएब के नाम 287 वनडे में 34.55 के औसत से 7534 रन हैं, इसमें उनके नाम नौ शतक और 44 अर्धशतक नाम हैं। इस दौरान उन्होंने 158 विकेट भी लिए।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO