मनोरंजन

‘अंग्रेजी मीडियम’ के सेट से सामने आया करीना कपूर खान का पुलिस ऑफिसर की वर्दी का टशन

Posted on

करीना कपूर खान इन दिनों लंदन में अपनी आगामी फिल्म अंग्रेजी मीडियम की शूटिंग कर रही है। इससे पहले वह यहीं पर ही सैफ अली खान स्टारर फिल्म जवानी जानेमन की भी शूटिंग में व्यस्त थी। आए दिन फिल्म अंग्रेजी मीडियम के सेट से करीना की कोई ना कोई तस्वीर सामने आ रही है, जोकि तेजी से सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही है।अंग्रेजी मीडियम की शूटिंग के साथ ही साथ करीना बीच-बीच में डांस इंडिया डांस 7 की शूटिंग भी कर रही है। इस वजह से इन दिनों करीना का लंदन और भारत आना-जाना लगा हुआ है। इसी बीच करीना का एक धमाकेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचाता हुआ नजर आ रहा है।सामने आया ये वीडियो इरफान खान की फिल्म अंग्रेजी मीडियम के सेट का है। करीना इस फिल्म में एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नजर आने वाली है। वीडियो में करीना पुलिस की वर्दी में नजर आ रही है और उनका टशन भरा अंदाज हर किसी को पसंद आ रहा है।अग्रेंजी मीडियम में करीना और इरफान के अलावा राधिका मदान भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाली है। ये फिल्म साल 2017 में आई हिंदी मीडियम का दूसरा पार्ट है। फिल्म का निर्देशन होमी अदाजानिया है और इस फिल्म में हाल ही में डिंपल कपाड़िया की एंट्री हुई है।बात की जाए करीना की तो इस फिल्म अलावा वह जल्द ही फिल्म गुड न्यूज में नजर आने वाली है। इस फिल्म में करीना अक्षय कुमार के साथ रोमांस करती हुई नजर आएंगी। अक्षय और करीना के अलावा इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी भी नजर आने वाली है। इसके अलावा करीना बॉलीवुड के जाने माने निर्माता-निर्देशक करण जौहर की भी फिल्म तख्त में दिखाई देंगी।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO