मनोरंजन

मूवी डेट से पहले ऋषि कपूर के हालचाल लेने घर पहुंचे मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर

Posted on

इस समय अर्जुन कपूर अपने लव लाइफ मलाइका अरोड़ा के साथ न्यू यॉर्क में वेकशन इंजॉय कर रहे हैं। यहां पर दोनों लव बर्ड्स एक साथ क्वालिटी टाइम स्पैंड कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर पड़ी इनकी तस्वीरें इस बात का सबूत है। इसी बीच अपने हॉलीडेज से कुछ समय चुरा कर अर्जुन मलाइका के साथ ऋषि कपूर से मिलने उनके घर जा पहुंचे। इस दौरान यह कपल ऋषि और नीतू कपूर के साथ पोज देते नजर आए। हाल ही में ऋषि कपूर ने एक तस्वीर शेयर दोनों सितारों का मिलने के लिए धन्यवाद कहा। इसके साथ ही उन्होंने एक चौंकाने वाला खुलासा कर दिया।ऋषि कपूर ने ट्वीट करके इस बात की तरफ इशारा किया है कि दोनों ऋषि के घर से जाने के बाद मूवी डेट पर जाने वाले हैं। ऋषि ने लिखा, मलाइका अर्जुन घर आने के लिए शुक्रिया…। मुझे उम्मीद है यहां से जाने के बाद तुम दोनों रॉकेटमैन फिल्म देखने जरूर जाओगे।ऋषि कपूर के ट्वीट से साफ है कि, मलाइका अर्जुन एक साथ समय बिताने का पोई भी मौका अपने हाथ से नहीं जाने दे रहे हैं। वैसे ऋषि के घर पर इनकी मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही है।वैसे मलाइका और अर्जुन पहले सेलेब्रिटी नहीं है जो ऋषि कपूर के घर पहुंचे हैं। जब से ऋषि कपूर ने इस बात का ऐलान किया है कि वह कैंसर को मात दे चुके हैं तब से ही उनके मिलने कोई न कोई आता ही रहता है।इस लिस्ट में शाहरूख खान, एश्वर्या राय, दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और कपूर फैमिली का नाम भी शामिल है। हाल ही में कपिल देव भी वर्ल्ड कप से समय निकाल कर ऋषि कपूर से मिलने जा पहुंचे थे। जिसके बाद ऋषि ने तस्वीर शेयर करके कपिल का शुक्रिया अदा किया था।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO