संसार

UAE में केरल की सपना ने जीती 22 करोड़ की लॉटरी

Posted on

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में बतौर इंजीनियर कार्यरत भारतीय महिला सपना नैयर ने 1.2 करोड़ दिरहम की इनामी राशि वाली बिग टिकट अबूधाबी लॉटरी जीती है। यूएई की इस सबसे बड़ी और पुरानी लॉटरी का ड्रा हर माह अबूधाबी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर निकाला जाता है।मूल रूप से केरल की रहने वाली सपना ने कहा है कि वह इस रकम का एक हिस्सा वंचित तबके की महिलाओं के उत्थान के लिए खर्च करेंगी। सपना अपने पति और पांच साल की बेटी के साथ अबूधाबी में रहती हैं। लॉटरी जीतने की खबर मिलते ही उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सपना ने कहा कि इतनी बड़ी लॉटरी लगने का उन्हें पहले यकीन नहीं हो रहा था। उन्होंने बताया कि बड़ी रकम जीतने के बावजूद वह यूएई में अपनी नौकरी जारी रखेंगी।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO