खेल

पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराया

Posted on

पाकिस्तान ने 94 रन से जीत दर्ज की, पाकिस्तान के लिए इमाम उल हक ने लगाया शतक

पाकिस्तान ने अपने आखरी लीग मुकाबले में बांग्लादेश को 94 रन से हरा दिया है। लेकिन इस जीत के बावजूद पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाई। पाकिस्तान के लिए 6 विकेट हासिल करने वाले शाहीन अफ्रीदी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।क्रिकेट विश्व कप में पाकिस्तान और बांग्लादेश अपने आखरी मुकाबले में आमने-सामने थे। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया है। पाकिस्तान का पहला विकेट फखर ज़मान का गिरा, उन्हें 13 रन पर मोहम्मद सैफुदीन ने मेहदी हसन के हाथों कैच कराया। इसके बाद इमाम उल हक और बाबर आज़म के बीच शतकीय साझेदारी हुई और दोनों अपने अपने अर्धशतक पूरे करने में कामयाब रहे। बाबर आज़म अपना शतक पूरा करने से चूक गए और 96 रन पर मोहम्मद सैफुदीन का दूसरा शिकार बने। इमाम उल हक अपना शतक पूरा करने में कामयाब रहे लेकिन 100 रन पर वो हिटविकेट हो गए। मोहम्मद हफीज़ ने 27 तो हारिस सोहेल ने 6 रन का योगदान दिया। आखिर में इमाद वसीम के तेज़ी से बनाए गए 43 रन की बदौलत पाकिस्तान ने 9 विकेट के नुकसान पर 315 रन बनाए।इसके जवाब में बांग्लादेश को पहला झटका सौमया सरकार के रूप में लगा जिन्हें 22 रन पर मोहम्मद आमिर ने फखर जमान के हाथों कैच कराया। वहाब रियाज़ ने मुश्फिकुर रहीम को 16 रन पर बोल्ड कर दिया। लिटन दास ने 32 रन का योगदान दिया। शकीब अल हसन अपना अर्धशतक पूरा करने में कामयाब रहे लेकिीन 64 रन पर वो शाहीन अफ्रीदी का शिकार बने।इसके बाद पुछल्ले बल्लेबाज़ कुछ खास नहीं कर पाए और बांग्लादेश की पूरी टीम 221 रन पर आउट हो गई। पाकिस्तान ने 94 रन से मैच अपने नाम किया। पाकि्सतान के इस जीत के बाद न्यूज़ीलैंड के बराबर 11 अंक हो गए लेकिन रनरेट के कारण पाकिस्तान पांचवें नंबर पर रहते हुए सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO