पंजाब

तकनीकी शिक्षा मंत्री द्वारा मलौद आई.टी.आई. में प्रशिक्षण इसी सैशन से शुरू करने का ऐलान

Posted on

देश का स्वतंत्रता संघर्ष शुरु करने वाले बाबा महाराज सिंह द्वारा दिखाए गए रास्ते पर चलने का न्योता

लुधियाना – पंजाब के तकनीकी शिक्षा, औद्योगिक प्रशिक्षण और रोजग़ार सृजन, पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधी विभाग के कैबिनेट मंत्री श्री. चरनजीत सिंह चन्नी ने कस्बा मलौद में पंजाब सरकार द्वारा बनाई औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आई.टी.आई.) को इसी सैशन से शुरू करने का ऐलान किया है। वह आज गाँव रब्बों उच्ची में पंजाब सरकार द्वारा बाबा महाराज सिंह जी के 163वें शहीदी दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में बतौर मुख्य मेहमान पहुँचे थे।समारोह को संबोधित करते हुए श्री. चन्नी ने कहा कि पिछली सरकार ने मलौद में आई.टी.आई. तो बना दी थी परन्तु उस संस्था को सुचारू ढंग से चलाने के लिए ज़रूरी मंजूरियां आदि जारी नहीं की गई थी। जिस कारण इस आई.टी.आई. को चलाना संभव नहीं था। अब पंजाब सरकार ने यह सभी मंजूरियां जारी कर दी हैं, जिसके उपरांत इसी सैशन से यह संस्था विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देने हेतु शुरू हो जायेगी। उन्होंने इलाके के विद्यार्थियों को न्योता दिया कि वह इस संस्था का भरपूर लाभ लेकर पेशेवर बनें और पंजाब सरकार की ‘घर-घर रोजग़ार योजना’ को सफल करें। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार नौजवानों को पेशेवर बनाने और उनकी योग्यता के अनुसार रोजग़ार के मौके मुहैया कराने के लिए दृढ़ संकल्प है।इस अवसर पर उन्होंने शहीद बाबा महाराज सिंह जी की प्रतिमा लगाने का भी ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा जल्द ही गाँव वासियों और गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के नुमायंदों की सलाह के साथ यह प्रतिमा स्थापित करवा दी जाएगी। उन्होंने गाँव के विकास कार्यों को आगे चलाने के लिए 10 लाख रुपए का अनुदान जारी करने का भी ऐलान किया। इस सम्बन्धी 5 लाख रुपए का चैक मौके पर ही पंचायत को सौंपा गया। उन्होंने भरोसा दिया कि शहीद बाबा महाराज सिंह की याद को हमेशा ताज़ा रखने के लिए पंजाब सरकार द्वारा गाँव रब्बों उच्ची और हलका पायल के विकास को हमेशा प्राथमिकता दी जाती रहेगी।उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए आज ज़रूरत है कि देश के स्वतंत्रता संग्राम में बहूमुल्य योगदान देते हुए पहले सिख शहीद का रुतबा हासिल करने वाले भाई महाराज सिंह जी द्वारा दिखाए रास्ते पर चला जाये। उन्होंने कहा कि आज़ादी प्राप्त करनी आसान है परन्तु इसको बरकरार रखना बहुत कठिन है। बाबा महाराज सिंह जैसे देशभक्त शख़्िसयतों ने देश को आज़ाद कराने के लिए संघर्ष किया और अपने प्राण न्यौछावर कर दिए।उन्होंने कहा कि यह सिख कौम और देश का दुर्भाग्य ही था कि बाबा महाराज सिंह द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर बनाई गई योजना का अंग्रेज़ हुकूमत को पता लग गया और उन्होंने बाबा महाराज सिंह जी को कैद करके सिंगापुर भेज दिया और लाखों कष्ट दिए, जिसके परिणामस्वरूप उनकी 5 जुलाई,1856 को वहीं शहादत हो गई। बाबा महाराज सिंह ने अपने जीवन के दौरान अंग्रेज़ों के विरुद्ध विभिन्न पक्षों को इक_े करने पर बहुत ज़ोर लगाया। इससे पहले उन्होंने बाबा महाराज सिंह जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धाँजलि भेंट की।
समारोह को संबोधित करते हुए हलका पायल के विधायक स. लखबीर सिंह लक्खा ने गाँव रब्बों उच्ची और इलाके की माँगों से अवगत करवाया और माँग की कि हलके के विकास के लिए इन माँगों को पहल के आधार पर पूरा किया जाये। इस मौके पर विभिन्न रागी, ढाडी और काव्य पाठ जत्थों द्वारा धार्मिक प्रोग्राम पेश किया गया। समारोह को अन्यों के अलावा समराला के विधायक स. अमरीक सिंह ढिल्लों, पूर्व मंत्री स. तेज प्रकाश सिंह कोटली, हलका खन्ना के विधायक स. गुरकीरत सिंह कोटली, मैंबर लोकसभा डा. अमर सिंह के सुपुत्र श्री कामिल बोपाराय और अन्यों ने भी संबोधित किया।इस मौके पर पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर कैबिनेट मंत्री स. चन्नी ने केंद्र सरकार द्वारा पेश किये गए बजट को दिशाहीन और हरेक वर्ग के लोगों के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि इस बजट में पंजाब के हितों को पूरी तरह अनदेखा किया गया है। केंद्र सरकार में पंजाब की नुमायंदगी करती बीबी हरसिमरत कौर बादल राज्य की पैरवी करने में असमर्थ हैं। उन्होंने तेल के भाव बढ़ाने पर भी केंद्र सरकार की निंदा की। समारोह के अंत में स. चन्नी ने श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व सम्बन्धी प्रमुख शख़्सयतों को पौधे भी बाँटे। यह पौधे एडवोकेट स. हरप्रीत सिंह संधू द्वारा पी.ए.यू. लुधियाना से लाए गए थे। इस मौके पर उनकी तरफ से तन्जानिया में खींची गई श्री गुरु ग्रंथ साहिब की तस्वीर भी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को सौंपी गई।इस मौके पर लगाए गए खूनदान कैंप का उद्घाटन भी मुख्य मेहमान ने किया और हलका विधायक स. लखबीर सिंह लक्खा और अन्य प्रमुख शख़्सयतों ने खुद खूनदान किया। स. चन्नी और अन्यों ने पौधे लगाए और छबील के रूप में बाँटे भी। इस मौके पर अन्यों के अलावा संत बाबा जगजीत सिंह हरखोवाल, जि़ला पुलिस प्रमुख खन्ना स. गुरशरनजीत सिंह गरेवाल, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर खन्ना स. जसपाल सिंह गिल, एस.डी.एम. पायल श्रीमती स्वाति टिवाना, गुरुद्वारा प्रधान स. करम सिंह, सरपंच श्रीमती अमरजीत कौर, पूर्व सरपंच स. इन्द्र सिंह, स. प्यारा सिंह, स. दर्शन सिंह, स. राम सिंह, स. यादविन्दर सिंह जंडाली मैंबर जि़ला परिषद, स. मलकीत सिंह गोगा पूर्व प्रधान नगर कौंसिल पायल, विभिन्न विभागों के अधिकारी/कर्मचारी, सीनियर कांग्रेसी नेता और अन्य शख़्िसयतें भी उपस्थित थीं।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO