भारत

आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई पर पाकिस्तान की विश्वसनीयता पर सवाल

Posted on

आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई पर पाकिस्तान की विश्वसनीयता पर भारत ने उठाया सवाल, कहा पाकिस्तान का हाफिज सईद पर कार्रवाई मात्र दिखावा, ठोस कार्रवाई के बाद ही उनकी नेकनीयती को जाएगा परखा, करतारपुर गलियारे पर चर्चा के लिए 14 जुलाई की बैठक के लिए पाक राजी भारत ने पाकिस्तान पर आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई की बात को मात्र दिखावा बताया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने बताया कि दाउद के बार में सभी को पता है, पाकिस्तान केवल दिखावे के लिए अपनी जमीन पर पल रहे आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात करता है। करतारपुर गलियारे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि कुछ तारीखों का प्रस्ताव दिया गया है। पाकिस्तान ने 14 जुलाई की बैठक के लिए हामी भरी है। कुछ मुद्दों पर हमारे विचार अलग हैं जिनके बारे में चर्चा की जाएगी।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO