संसार

कुलभूषण जाधव मामले में 17 जुलाई को फैसला

Posted on

भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव मामले में हेग स्थित अंतरराष्ट्रीय न्यायालय 17 जुलाई को सुनाएगा फैसला। पाकिस्तान की जेल में बंद जाधव को वहां की अदालत ने सुनाई है सज़ा-ए-मौत। भारत ने कहा, पाकिस्तानी सैन्य अदालत का फैसला फर्ज़ी सुनवाई पर है आधारित।हेग स्थित अंतरराष्ट्रीय न्याय अदालत कहा है कि वह भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव से संबंधित मामले में 17 जुलाई को अपना फैसला सुनाएगी। आईसीजे ने बयान में कहा कि हेग के ‘पीस पैलेस’ में 17 जुलाई को भारतीय समयानुसार शाम साढे छह बजे सार्वजनिक बैठक होगी और इस दौरान अदालत के प्रमुख न्यायाधीश अब्दुलकावी अहमद यूसुफ फैसला पढकर सुनाएंगे।जाधव पाकिस्तान की जेल में बंद हैं और उन्हें मौत की सजा सुनाई गई है। भारतीय नौसेना के सेवानिवृत्त अधिकारी जाधव को पाकिस्तान की सैन्य अदालत ने जासूसी और आतंकवाद के आरोप में अप्रैल 2017 में मौत की सज़ा सुनाई थी। इसके बाद भारत ने जाधव तक राजनयिक पहुंच नहीं देने पर पाकिस्तान के खिलाफ मई 2017 में आईसीजे का रुख किया था।अंतरराष्ट्रीय अदालत ने फरवरी में चार दिन की सुनवाई की थी जिसमें भारत और पाकिस्तान दोनों ने अपनी अपनी दलीलें रखी थी। भारत ने कहा है कि पाकिस्तानी सैन्य अदालत का फैसला ‘झूठी सुनवाई’ पर आधारित है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO