संसार

1994 में प्रधानमंत्री हसीना पर हमला करने के जुर्म में नौ को मृत्युदंड

Posted on

हसीना 23 सितंबर, 1994 को राष्ट्रव्यापी प्रचार अभियान का नेतृत्व कर रही थीं जब उन पर हमला हुआ था।बांग्लादेश की एक अदालत ने प्रधानमंत्री शेख हसीना पर 25 साल पहले हमले के एक मामले में बुधवार को बीएनपी के नेतृत्व वाले एक गठबंधन के नौ कार्यकर्ताओं को मृत्युदंड और 25 अन्य को आजीवन कारावास की सजा सुनायी। यह मामला तब का है जब शेख हसीना विपक्ष की नेता थीं। इस संबंध में 13 लोगों को 10 साल जेल की सजा भी सुनायी गयी। हसीना 23 सितंबर, 1994 को राष्ट्रव्यापी प्रचार अभियान का नेतृत्व कर रही थीं। वह जिस ट्रेन से यात्रा कर रही थीं उसके पबना के इश्वार्दी पहुंचने पर उनके डिब्बे पर क्रूड बमों और गोलियों से हमला किया गया। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की अध्यक्ष खालिदा जिया के प्रधानमंत्री के तौर पर पहले कार्यकाल के दौरान हसीना पर यह हमला हुआ था।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO