पंजाब
पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग की मैंबर परमजीत कौर ने पद संभाला
चंडीगढ़ – पंजाब सरकार द्वारा पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग की नवनियुक्त मैंबर परमजीत कौर ने आज अपना पद पंजाब सिविल सचिवालय में संभाल लिया। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि पंजाबी विषय में एम.ए. पास श्रीमती परमजीत कौर इससे पहले पाँच साल जि़ला उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम पटियाला के भी मैंबर रही हैं। इसके अलावा उन्होंने रक्तदान के क्षेत्र, वृक्षारोपण मुहिम, गरीबों और दबे कुचले लोगों के कल्याण के लिए एन.जी.ओ. चलाने जैसे कई कार्य किये हैं। श्रीमती परमजीत कौर पंंजाबी मैगज़ीन रूपाली के संपादक भी रही हैं।उनके पद संभालने के अवसर पर पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग की मैंबर श्री ज्ञान चंद दीवाली, श्री राज्य कुमार हंस और श्रीमती परमजीत कौर के पारिवारिक सदस्य अमरजीत सिंह सहित कई अन्य उपस्थित थे।