हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने बंजार बस दुर्घटना के प्रभावितों को अनुग्रह राशि अनुमोदित करने के लिए प्रधानमंत्री का किया आभार व्यक्त

Posted on

मुख्यमंत्री ने बंजार बस दुर्घटना के प्रभावितों को अनुग्रह राशि अनुमोदित करने के लिए प्रधानमंत्री का किया आभार व्यक्त मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने बंजार (कुल्लू) बस दुर्घटना के प्रभावितों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष के अन्तर्गत अनुग्रह राशि अनुमोदित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया।प्रधानमंत्री कार्यालय के एक पत्र के अनुसार जिला कुल्लू में बंजार के निकट हुए बस दुर्घटना में मारे गए व्यक्तियों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपये तथा इस दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल व्यक्तियों को 50,000-50,000 रुपये दिए जाएंगे। 20 जून, 2019 को हुई इस बस दुर्घटना में लगभग 44 लोगों की मृत्यु मौके पर ही हो गई थी।जिला प्रशासन द्वारा मृतकों के आश्रितों तथा घायलों को 50,000-50,000 रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई थी।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO