भारत

राहुल का कांग्रेस अध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफा

Posted on

राहुल गांधी का कांग्रेस अध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफा, कहा, पार्टी कार्यसमिति जल्द ही ढूंढे नया अध्यक्ष, 2019 के लोकसभा चुनावों में हार की ज़िम्मेदारी लेते हुए 25 मई को की थी इस्तीफे की घोषणा राहुल गांधी ने औपचारिक रूप से कांग्रेस के अध्‍यक्ष पद से त्‍याग पत्र दे दिया है। ट्वीटर पर इसकी जानकारी देते हुए उन्‍होंने कहा है कि अध्‍यक्ष के रूप में पार्टी की सेवा करना उनके लिए गर्व की बात थी। राहुल गांधी ने कहा है कि वे लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार के लिए जिम्‍मेदार है। उन्‍होंने कहा है कि भविष्‍य में कांग्रेस की मजबूती के लिए जवाबदेही अत्‍यंत महत्‍वपूर्ण है, इसीलिए वे त्‍याग पत्र दे रहे हैं। राहुल गांधी ने एक पत्र भी जैरी किया। इस बारे में पार्टी की ओर से कहा गया है कि जल्द ही कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नए नाम की घोषणा की जाएगी।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO