खेल

अंबाती रायडू ने क्रिकेट से संन्यास लिया

Posted on

भारतीय क्रिकेटर अंबाती रायडू ने की अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, 33 साल के रायडू को नहीं मिला वर्ल्ड कप में खेलने का मौका।

अनुभवी क्रिकेटर अंबाती रायडू ने बुधवार को क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। मात्र 33 साल की उम्र में रिटायरमेंट की घोषणा कर रायडू ने सबको चौंका दिया है। इस संबंध में रायडू ने बीसीसीआई को मेल भेजा है। माना जा रहा है कि रायुडू विश्व कप टीम में जगह ना मिलने की वजह से निराश थे और इसी वजह से उन्होंने यह फैसला लिया है। आंध्र प्रदेश के इस क्रिकेटर को वर्ल्ड कप के लिए भेजी गई 15 सदस्यों की टीम में शामिल नहीं किया गया था। उसपर काफी चर्चाएं भी हुईं थी।रायडू ने अपने करियर में कुल 55 वनडे में 1694 रन बनाए। इसमें 3 शतक 10 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं 6 टी20 मुकाबलों में उन्होंने कुल 42 रन बनाए। उन्होंने 147 आईपीएल मैचों में 3300 रन बनाए। पिछले एक साल से भारतीय टीम के नियमित सदस्य रहे रायुडू नंबर चार पर बल्लेबाजी करते थे, लेकिन ऐन मौके पर उनकी जगह विजय शंकर को शामिल किया गया था।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO