पंजाब

नहरों में पानी छोडऩे के विवरण जारी

Posted on

चंडीगढ़ – जल स्रोत विभाग, खरीफ की फ़सल के मौसम के दौरान 07 जुलाई से 14 जुलाई, 2019 तक नहरी पानी छोडऩे के विवरण जारी किये गए हैं। इस सम्बन्धी जल स्रोत विभाग, पंजाब के एक प्रवक्ता ने बताया कि 07 जुलाई से 14 जुलाई तक सरहिन्द केनाल की नहर सिस्टम जैसे कि सिद्धवां ब्रांच, बठिंडा ब्रांच, बिसत दोआब केनाल, पटियाला फीडर और अबोहर ब्रांच क्रमवार पहली, दूसरी, तीसरी, चौथी और पाँचवी प्राथमिकता के आधार पर चलेंगी।उन्होंने आगे बताया कि भाखड़ा मेन लाईन में से निकलती नहरों और ब्रांचों यानि कि घग्गर लिंक और इसमें फीड होती घग्गर ब्रांच और पटियाला माइनर जो कि ग्रुप ‘ए’ में हैं, को पहली प्राथमिकता के आधार पर पूरा पानी मिलेगा। भाखड़ा मेन लाईन में से निकलती नहरों जो कि ग्रुप ‘बी’ में हैं, को दूसरी प्राथमिकता के आधार पर बाकी बचा पानी मिलेगा।हरीके और फिऱोज़पुर हैड वर्कस से निकलने वाली नहरों और ब्रांचों यानि कि सरहिन्द फीडर में से निकलती अबोहर ब्रांच लोअर और इसके रजबाहे जो कि ग्रुप ‘ए’ में हैं, को पहली प्राथमिकता के आधार पर पूरा पानी मिलेगा। सरहिन्द फीडर में से निकलते सभी रजबाहे जो कि ग्रुप ‘बी’ में हैं, को दूसरी प्राथमिकता के आधार पर बाकी बचा पानी मिलेगा।उन्होंने आगे बताया कि अप्पर बारी दोआब में से निकलती कसूर ब्रांच लोअर और इसके रजबाहों को पहल के आधार पर पूरा पानी दिया जायेगा जबकि सभराओ ब्रांच, लाहौर ब्रांच और मेन ब्रांच लोअर इसके रजबाहों को क्रमवार बाकी बचा पानी मिलेगा।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO