खेल

रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, विश्व कप में लगाया चौथा शतक

Posted on

भारतीय क्रिकेट टीम के तूफानी ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने अपना चौथा शतक ठोक दिया और भारत की तरफ से ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। रोहित टीम इंडिया की तरफ से एक विश्व कप टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इसके अलावा विश्व कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में उन्होंने कुमार संगकारा की बराबरी कर ली है। संगकारा ने 2015 वर्ल्ड कप में चार शतक लगाए थे। भारत की तरफ से एक विश्व कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी सौरव गांगुली (3) थे। विश्व कप की बात करें तो ये रोहित का पांचवां शतक रहा।
रोहित का चौथा शतक – रोहित के तूफान से बांग्लादेश के बल्लेबाज बच नहीं पाए और उन्होंने टीम के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए अपना शतक पूरा कर लिया। इस विश्व कप में ये रोहित के बल्ले से निकला चौथा शतक रहा। रोहित ने अपनी ये शतकीय पारी 90 गेंदों में खेली। इसके साथ ही ये उनके वनडे करियर का 26वां शतक रहा। इस विश्व कप में रोहित ने इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 122 रन, पाकिस्तान के खिलाफ 140 रन, इंग्लैंड के खिलाफ 102 रन की शतकीय पारी खेल चुकी हैं। बांग्लादेश के खिलाफ रोहित ने 92 गेंदों पर 104 रन की पारी खेली और सौम्या सरकार की गेंद पर आउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी में सात चौके व पांच छक्के लगाए।
रोहित के साथ रहा गजब का संयोग – रोहित ने इस विश्व कप में हर उस टीम के खिलाफ बड़ा स्कोर बनाया जिसके खिलाफ उनका कैच छूटा। बांग्लादेश के खिलाफ भी नौ रन के स्कोर पर उनका कैच छूटा और उन्होंने शतक लगा दिया। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के खिलाफ भी उनका कैच छूटा था और उन्होंने शतक लगाया था।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO