भारत

एमडीएमके ने वाइको को बनाया राज्यसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी

Posted on

चेन्नई – द्रमुक की सहयोगी एमडीएमके ने मंगलवार को पार्टी के महासचिव वाइको को 18 जुलाई को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए तमिलनाडु से अपना उम्मीदवार बनाया। यह निर्णय मंगलवार को हुई पार्टी बैठक में लिया गया।श्रीलंका में तमिलों के कट्टर समर्थक रहे 75 वर्षीय वाइको द्रमुक की तरफ से 1978 से 1996 तक राज्यसभा के सदस्य रहे हैं। दरअसल, चुनाव पूर्व समझौते के तहत द्रमुक ने राज्यसभा की तीन सीटों में से एक सीट एमडीएमके को देने का फैसला किया था। दो अन्य सीटों पर द्रमुक ने सोमवार को प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। द्रमुक ने ट्रेड यूनियन नेता एम षणमुगम और तमिलनाडु के एडिशनल एडवोकेट जनरल पी विल्सन को प्रत्याशी बनाया है।विधानसभा में संख्या बल की बात करें तो राज्य में रिक्त हो रही छह राज्यसभा सीटों के लिए अन्नाद्रमुक और द्रमुक तीन-तीन सीटों पर अपने प्रत्याशी आसानी से जिता सकेंगे। 234 सदस्यीय विधानसभा में 123 सदस्य अन्नाद्रमुक के हैं जबकि द्रमुक के 100 सदस्य हैं।द्रमुक की सहयोगी कांग्रेस के सात और आइयूएमएल का एक विधायक है। उधर, अन्नाद्रमुक गठबंधन की बात करें तो उसने पार्टी के वरिष्ठ नेता केपी मुनुसामी और मगन हुसैन को प्रत्याशी बनाया है जबकि चुनाव पूर्व समझौते के तहत पार्टी ने राज्यसभा की एक सीट पीएमके को दी है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO