जीवन शैली

एफ.डी.ए हेल्पलाइन पर प्राप्त हुई शिकायतों की बदौलत नशों की लत डालने वाली नशीली दवाएं ज़ब्त

Posted on

चंडीगढ़ – सतर्क नागरिकों के लिए ‘डायल टू स्पोर्ट’ हेल्पलाइन एक ऐसी सुविधा है जिसके द्वारा नशों की आदत डालने वाली नशीली दवाओं की बिक्री करने वाले मैडीकल स्टोरों सम्बन्धी कॉल/संदेश/व्हाट्सऐप के रूप में जानकारी दी जा सकती है। इस हैल्पलाइन की शुरुआत होते ही 8000 प्रतिबंधित टैबलेट्स और कैप्सूल ज़ब्त किये गए हैं। यह जानकारी फूड और ड्रग प्रबंधन, पंजाब के कमिश्नर श्री काहन सिंह पन्नू ने दी।इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए सी.एफ.डी.ए. ने कहा कि नशों की लत डालने वाली नशीली दवाओं की बिक्री सम्बन्धी एफ.डी.ए हेल्पलाइन डायल टू स्पोर्ट के द्वारा फतेहगढ़ चूडिय़ाँ, गुरदासपुर के मैडीकल स्टोर सम्बन्धी शिकायत मिली थी। तुरंत हरकत में आते हुए ड्रग कंट्रोल अफ़सर, गुरदासपुर -2 द्वारा अपनी टीम के साथ मिलकर मौके पर कार्यवाही की गई। मैडीकल स्टोर की जांच-पड़ताल के बाद ट्रामाडोल, डाईफिनौक्सीलेट और अलप्राज़ोलैम आदि तत्वों वाली 8000 प्रतिबंधित टैबलेट्स और कैप्सूल बरामद किये गए। यह सभी दवाएँ ज़ब्त कर ली गईं क्योंकि दुकानदार इन दवाओं सम्बन्धी कोई भी खरीद रिकॉर्ड पेश करने में असफल रहा।उन्होंने कहा कि यह बहुत ख़ुशी की बात है कि लोग दुराचारी व्यक्तियों संबंधी जानकारी देने के लिए सामने आ रहे हैं। लोगों के सहयोग और विभाग द्वारा किए जा रहे यत्नों स्वरूप मैडीकल स्टोरों पर बिक रही लत डालने वाली नशीली दवाओं से निपटने में ज़रूर सफलता मिलेगी।यह बताने योग्य है कि नशों की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार के यत्नों को सहयोग देते हुए कमिशनरेट ऑफ फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन पंजाब द्वारा नशों की लत डालने वाली नशील दवाओं की बिक्री करने वाले मैडीकल स्टोरों की जानकारी देने सम्बन्धी एक विशेष टैलिफ़ोन नंबर 98152 06006 डायल टू स्पोर्ट हेल्पलाइन और ई-मेल आई.डी. punjabdrugscontrolorg0gmail.com एक दिन पहले ही शुरू किए गए। इन दुकानदारों सम्बन्धी जानकारी देने वालों की पहचान गुप्त रखी जायेगी।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO